पाक विस्थापित की सड़क दुर्घटना में मौत,मुआवजे की बात पर अड़े
जोधपुर,सूरसागर क्षेत्र में शनिवार को काम से घर जा रहे एक पाक विस्थापित भारतीय नागरिक को एक हाइड्रो ने कुचल दिया। शनिवार की रात इलाज के बीच उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से आक्रोशित लोगों ने आज शव उठाने से इनकार कर दिया। पाक विस्थापित लोगों का कहना है कि उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
फिदूसर चौपड़ क्षेत्र के अम्बेडकर नगर स्थित पाक विस्थापित भील बस्ती निवासी 56 वर्षीय वजीरा भील पैदल अपने घर लौट रहा था। तब पीछे से आए पत्थर उठाने की हाइड्रो मशीन ने उसे कुचल दिया। वजीरा बुरी तरह से घायल हो गया। क्षेत्र के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बीच उसकी मौत हो गई। वजीरा के कोई संतान नहीं थी। उसके परिवार में अब पत्नी ही है।
सुबह शव उठाने से इंकार,समझाइश पर माने
रविवार की सुबह पाक विस्थापित भील बस्ती के लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया। महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर वे बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इन लोगों का कहना है कि वजीरा राम के परिवार में पत्नी के अलावा कोई नहीं है। ऐसे में उसे आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। लोगों का आरोप है कि सूरसागर के खनन क्षेत्र में चलने वाले अधिकांश हाइड्रो व जेसीबी मशीनों के ड्राइवरों के पास लाइसेंस तक नहीं है। इनकी जांच होनी चाहिये। इसके अलावा उन्होंने वजीरा की पत्नी को आंगन वाड़ी कार्यकर्ता का काम देने की मांग रखी है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

