जोधपुर, जोधपुर रेल मण्डल ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दूसरी ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को रिकार्ड समय में बीकानेर मण्डल को सौंपा। मण्डल को एक ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को मारवाड़ जंक्शन से बीकानेर मण्डल को फलोदी स्टेशन पर सौंपना था।
रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार शनिवार रात को अचानक मौसम खराब हो गया और आंधी और बारिश की चुनौती भी मिल रही थी। ऐसे में भी जोधपुर रेल मण्डल ने ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को रिकार्ड समय में बीकानेर मण्डल को सौंपा।
यह ट्रेन गुजरात में कृभको साइडिंग से पंजाब में भटिण्डा के लिए जा रही थी। ऑक्सीजन ट्रेन को 60 किलोमीक्टओर प्रति घंटा के रिकॉर्ड गति पर चलाकर 240 किमी के सफर को पूरा किया गया। इस ट्रेन में 2 ऑक्सीजन के टैंकर थे यह ट्रेन अजमेर मंडल ने मारवाड़ जंक्शन पर जोधपुर मंडल को रात 2.34 बजे दी थी। जोधपुर मण्डल द्वारा इसे बीकानेर मण्डल को फलोदी स्टेशन पर सुबह 6.34 बजे हस्तांतरित किया।
ये भी पढ़े :- ऑनलाइन काव्यगोष्टी का आयोजन
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

