Doordrishti News Logo

बायोमेडिकल के क्षेत्र में 3डी प्रिंटिंग की उपयोगिता पर सेमिनार का आयोजन

जोधपुर, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे 3डी प्रिंटिंग बेसिक्स एंड एप्लीकेशन विषय पर ऑनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट में मंगलवार को प्रोफेसर हरलाल माली, एमएनआईटी जयपुर द्वारा बायोमेडिकल के क्षेत्र में 3डी प्रिंटिंग की उपयोगिता पर सत्र आयोजित किया गया। दूसरे सत्र में 3डी प्रिंटिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी थ्री डैक्सटर नई दिल्ली के विशेषज्ञ राहुल वर्मा ने 3डी प्रिंटर्स डिजाइन में हो रहे नवाचार के बारे में बताया।

अंतिम सत्र में प्रोफेसर कौशल देसाई,आईआईटी जोधपुर ने 3डी प्रिंटिंग एवं 3डी स्कैनिंग आधारित शोध कार्य के लिए उपयोगी सॉफ्टवेयर बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।  संयोजक डॉ कैलाश चौधरी ने बताया कि इस साप्ताहिक ऑनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में 100 से अधिक इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक शिक्षक, शोधार्थी एवं अन्य संस्थाओं के इंजीनियर भाग ले रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: