Doordrishti News Logo

भाजपा के सभी 12 मण्डलों की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

लोकसभा चुनाव 2024

जोधपुर,भाजपा के सभी 12 मण्डलों की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न।लोक सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए लोकसभा भाजपा प्रधान चुनाव कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अध्यक्षता में लोकसभा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में भाजपा के सभी 12 मण्डलों की बैठकें आयोजित की गई। जिसमें मण्डल के पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोधपुर जिलाध्यक्ष सालेचा ने बैठक की विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए संगठन स्तर पर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी और लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प दिलाया। सालेचा ने कहा कि शेखावत ने अपने कार्यकाल में पांच हजार करोड़ रुपयों के विकास कार्य जोधपुर में किये हैं। जिसमें जोधपुर एम्स में लगभग दो हजार करोड़ रुपयों का काम चल रहा है। ऐसे अनेकों कार्य हैं जो आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें – निकाह के चार साल बाद महिला घर-बदर,पति ने कोर्ट में बोला तीन बार तलाक

जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मण्डलों की चुनाव रणनीति की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से समाज के लिये कार्य करता है। उन्होंने बूथ के पदाधिकारियों को सक्रियता से काम करने की दिशा में वोटर्स से सम्पर्क करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय हासिल करने जा रही है इस दिशा में सबको साथ लेकर चलना है। बूथ संपर्क के दौरान धारा 370, राम मंदि निर्माण सहित देश का विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में निरन्तर बढ़ना अनेकों निर्णय है जहां आज भारत का सम्मान बढ़ा है। आज देश पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस महाअभियान में कार्यकर्ताओं को अपना योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। आने वाली सरकार ऐसे अनेकों निर्णयों से भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ देश बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा का कार्यालय खुल गया है अब नामांकन से लेकर चुनाव और मतगणना के लिये कार्ययोजना बनाकर अपनी-अपनी भूमिका तय करनी है। तेज गति से काम करना है हर बूथ पर एक-एक घर तक पहुंच कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराना और अपने बूथ पर रिकार्ड मतों से भाजपा को विजय बनाना है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 50 साल तक देश पर शासन किया और दोहन किया। जनता को सिर्फ नारे और वादे दिए काम कुछ नहीं किया। किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस साल में मां भारती का वैभव बढ़ाने के साथ ही ऐतिहासिक काम किए। आज पूरा विश्व भारत की तरफ देखता है। देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बचा जो मोदी सरकार की लाभार्थी योजना से न जुडा हो। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट विश्वास है यह विश्वास इस लिए आया क्योकि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए देश को परिवार माना और अपना प्रत्येक क्षण देश को समर्पित कर काम किया। इसलिए इन दस वर्षों में भारत का मान बढ़ा,सौलर ऊर्जा,योग और मोबाईल उत्पादन सहित अनेक क्षेत्रों में भारत दुनिया का नेतृत्व करने लगा है। अब रक्षा उत्पादों का भारत आयात ही नहीं निर्यात भी कर रहा है। डेयरी उत्पादों और कृषि उत्पादों में भारत शीर्ष पांच देशों में पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें – एसिड डालकर जलाने की धमकी,पीड़िता सहमी

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मात्र तीन माह में ही प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को पांच साल सिर्फ वादे और नारे ही दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता की ताकत से कांग्रेस की नाकारा सरकार को उखाड़ फैकने का काम हुआ है। अब लोकसभा चुनावों में भी जनता ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है।

इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर,जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,संजय चंदीरमानी, गोविन्द गहलोत,महेन्द्र मेघवाल, राजेन्द्र पालीवाल,सोनिया रामचन्दानी, मनीष परिहार,सुरेश भाटी,सुनिल भाटी,भवानीप्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी,भुपेन्द्रराज सिंघवी, राकेश बागरेचा,माधोसिंह परिहार, श्यामसुन्दर गौड़,हेमंत जानयानी, ताराचंद गहलोत,भेरूदास वेैष्णव, इन्द्रा राजपुरोहित,हनुमान सिंह खांगटा मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
लोकसभा प्रधान चुनाव कार्यालय में कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह नरूका,युथ कांग्रेस नेता नवल सिंह दहिया,सूथला माली समाज अध्यक्ष रामेश्वर गहलोत, ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026