संगठन प्रभारी ने ली रथयात्रा सम्बन्धी समीक्षा बैठक.

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संगठन प्रभारी ने ली रथयात्रा सम्बन्धी समीक्षा बैठक।जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार मध्यान्ह को रथयात्रा सम्बन्धी बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में व रथयात्रा के संगठन प्रभारी ब्रह्मदेव एवम् सह प्रभारी चन्द्रप्रकाश शारडा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी ब्रह्मदेव ने भाजपा नीत राज्य की भजनलाल सरकार के दो वर्षीय उपलब्धियों से युक्त रथयात्रा के संचालन सम्बन्धी फीड-बेक जोधपुर रथयात्रा के प्रभारीयों से लिया एवं अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र में रथयात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। इसी दौरान राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी व उपस्थित जनसमुदाय से संवाद भी कायम किया जा रहा है।

जिला संगठन सहप्रभारी चन्द्रप्रकाश शारडा ने भी इसी आशय से उपस्थित प्रभारीयों को रथयात्रा के सम्बन्ध संबोधित किया। जिलध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दो साल के उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की जानकारी रथयात्रा के माध्यम से दी जा रही है। भाजपा के सभी सम्बंधित प्रभारी व मण्डल प्रभारी अपने उत्तरदायित्व को बखूबी निभा रहे हैं। सम्पूर्ण आयोजन में अपनी सक्रिय भागेदारी निभाने हेतु कृत संकल्पित है।

इस दौरान मंचासीन रहे रथयात्रा के जिला प्रभारी व जिला महामन्त्री प्रतिपाल सिंह वालेचा सहप्रभारी व जिला महामन्त्री गौरव जैन और ओम प्रकाश दईया ने भी रथयात्रा आयोजन की उपलब्धियों पर अपनी बात रखी।बैठक में शहर विधानसभा से संयोजक मनीष पुरोहित,महेंद्र छँगाणी,धीरज चौहान,शहर विधान सभा में त्रिपोलिया मण्डल में पुजा सुराणा,अमीन सिंघवी,चिराग घारीवाल शास्त्रीनगर मण्डल में, शैतान सिंह सिसोदिया,कैलाश परिहार,मोहन नायक,अमित सिंघाटिया तथा रातानाड़ा मण्डल में हरीसिंह पंवार, दीपक गुर्जर, मोतीलाल भाटी, मनीषा गौड़, खाण्डाफलसा मण्डल से अरविन्द पुरोहित,धनराज,हितेश गौड़,जयंत सोनी,संयोजक घनश्याम वैष्णव को व सह-संयोजक ललित पारवानी वराम चंद्र भाटी,चौपासनी मण्डल से मंगलाराम मेघवाल, झूमर पालीवाल

खेलते हुए मासूम पानी के टांके में गिरा,मौत
प्रियंका त्यागी को मसूरिया मण्डल से रमेश प्रजापत,धनराज सोलंकी, श्याम सुन्दर गौड़ को प्रताप नगर मण्डल से अजय जोशी,जगदीश परिहार,ओमप्रकाश मेवाड़ा,रमेश डाबी को व सूरसागर मण्डल पंकज भाटी,डा.शिवदत्त व्यास, धीरेन्द्र सोलंकी,दिलीप आचार्य सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से संयोजक सम्पत सिंह भाटी को व सह-संयोजक,महेश व्यास,भवानी प्रताप सिंह,महामन्दिर मण्डल से विकास सामरिया,भीखाराम जाटोलिया,दिग्वजय सिंह चौधरी, लालसागर मण्डल से गोपाल कोहली लक्ष्मण भाटी,राधेश्याम सोनी,अजय पाल सिंह भाटी,पंकज शर्मा व पावटा मण्डल से जगदीश नायक, ऋषिपाल,मोहम्मद इमरान, डूंगर सिंह को तथा राईका बाग मण्डल से रणजीत ज्याणी, नरेन्द्र जाजड़ा, रूद्र भाटी, गजेन्द्र पारीक उपस्थित थे।