Doordrishti News Logo

घर के पीछे बाड़े में अफीम गांजा की खेती

  • घर में छुपाया अफीम भी मिला
  • 70 पौधे अफीम और 99 पौधे गांजे के मिले
  • आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, निकटवर्ती लूणी के शिकारपुरा गांव में रविवार को पुलिस की टीम ने छापा मार कर एक घर के पीछे बाड़े में मादक पदार्थ की खेती पकड़ी। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस वहां से 70 पौधे अफीम, 99 पौधे गांजे के बरामद करने के साथ ही 380 ग्राम अफीम भी जब्त किया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से अब पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी है। एडीसीपी पश्चिम हरफू लसिंह के सुपरविजन में गठित टीम में शामिल एसीपी बोरानाडा जेपी अटल के नेतृत्व में रविवार को लूणी थानाधिकारी देवीचंद ढाका मय टीम ने शिकारपुरा स्थित डूंगरराम पटेल पुत्र गुणेशाराम के मकान पर रेड दी। पुलिस ने मुखबिरी सूचना पर उसके घर की तलाशी में पीछे बाड़े पर छापा मारा। जहां से अफीम की खेती के 70 पौधे, 99 पौधे गांजे के बरामद किए गए। बाद में उसके घर की तलाशी लिए जाने पर वहां से 380 ग्राम अफीम मिला। आरोपी डूंगरराम पटेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: