Doordrishti News Logo

सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती

  • आरोपी किसान गिरफ्तार
  • अफीम के 25,800 हरे पौधे बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती। फलोदी की डीएसटी व पुलिस थाना फलोदी द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर ढढू सरहद में एक खेत में सरसों के बीच में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए 25,800 हरे पौधे बरामद कर किसान को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरे दिन भी नहीं हुआ हत्या की वजह का खुलासा

फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि सरहद ढढू में आरोपी उमाणी नगर निवासी मगनाराम पुत्र बलवन्ताराम विश्नोई के खेत में सरसों की फसल के बीच में कुल 25,800 अफीम के हरे पौधों बरामद किए है।उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा खेती की गई अफीम का न्यूनतम उत्पादन 125 किलोग्राम है। प्रत्येक पौधे से 5 ग्राम अफीम होगी। इसमें कुल अफीम की बाजार कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

Related posts: