33/11 केवी जीएसएस पर ऑपरेटर को लगा करंट,मौत
- परिजन का मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन
- रास्ता जाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),33/11 केवी जीएसएस पर ऑपरेटर को लगा करंट,मौत। शहर के सूरसागर बाइपास रोड पर के 33/11 केवी जीएसएस पर वहां पर कार्यरत एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक इस जीएसएस पर ऑपरेटर लगा हुआ था। शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच मोर्चरीमें रखवाया गया है। इधर परिजन का आरोप है कि उसकी मौत लापरवाही से हुई है। परिजन की तरफ से उचित मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन एमजीएच मोर्चरी के बाहर दिया गया। दोपहर तक परिजन का हंगामा जारी था।
ज्वलनशील पदार्थ से झुलसी महिला की मौत
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि ऊंटों की घाटी सूरसागर निवासी 28 वर्षीय उम्मेद सिंह चारण यहां सूरसागर बाइपास पर 33/11 केवी जीएसएस पर कार्यरत था। वह यहां पर ऑपरेटिंग पर लगा हुआ था। रात साढ़े 11 बजे उसे करंट लग गया था और उसकी मौत हो गई। उसे करंट कैसे लगा इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है। शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है।
इधर मृतक के परिजन दोपहर तक एमजीएच मोर्चरी पर एकत्र हो गए और फिर कार्रवाई और उचित मुआवजें की मांग करते हुए रास्ता जाम कर दिया। मोर्चरी के बाहर पुलिस का जाब्ता लगाया गया। पुलिस अधिकारियों की तरफ से समझाइश का प्रयास जारी रहा।
