Doordrishti News Logo

लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों को होगी सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (04 ट्रिप) ट्रेन का का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाडी संख्या 05045, लाल कुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 से 26 अप्रैल तक (04 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 12.35 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 00.35 बजे आगमन व 00.45 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे राजकोट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05046,राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 से 27 अप्रैल तक (04 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 16.25 बजे आगमन व 16.35 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 05.15 बजे लालकुआं पहुॅचेगी।

188 वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निलम्बित

यह ट्रेन मार्ग में किच्छा,बहेड़ी, इज्जत नगर,बरेली सिटी,बरेली जंक्शन,बदायूं, उझानी,सोरों शूकर, कासगंज,हाथरस सिटी,मथुरा कैंट,मथुरा जंक्शन,भरतपुर, दौसा,जयपुर,फुलेरा, नावा सिटी,कुचामन सिटी,मकराना, डेगाना,मेड़ता रोड,गोटन, जोधपुर,लूनी,समदड़ी,मोकलसर,जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा, धनेरा,भीलडी,पाटन,महेसाना,विरमगाम, सुरेंद्र नगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 01 सैकण्ड एसी,02 थर्ड एसी,11 द्वितीय शयनयान,04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।