जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाडी संख्या 04867, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 19 से 26 मार्च तक (08 ट्रिप) जोधपुर से 09.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04868, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 19 से 26 मार्च तक (08 ट्रिप) रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में जोधपुर,राईका बाग,मंडौर,मारवाड मथानिया, ओसियां,मारवाड लोहावट एवं फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।ट्रेन में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
