Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रदेश की जेलों में इन दिनों ऑपरेशन फ्लश आउट चल रहा है। जोधपुर जेल में भी निरंतर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को भी जेल प्रशासन ने बैरकों व वार्डों में तलाशी और कुछ संदिग्ध जगहों पर खुदाई की। मगर कोई निषिद्ध सामग्री जेल से बरामद नहीं हो पाई। जेल अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जेल डीजीपी राजीव दासोत के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश की जेलों में ऑपरेशन फ्लश आउट चल रहा है। इस कड़ी में रविवार को जोधपुर जेल में भी सर्च चलाया गया। मगर कोई आपत्तिजनक सामग्री नही मिली। उन्होंने बताया कि आगामी 28 फरवरी तक यह ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जाएगा। जेल में किसी प्रकार की अवांछनीय सामग्री नहीं मिलना इस बात का संकेत है कि जेल में अब सकारात्मक हो रहा है। प्रदेश भर में पिछले ढाई माह से यह कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान में मोबाइल, सिमें, चार्जर के अलावा मादक पदार्थों को जब्त किया गया था। कुछ सिपाहियों व अधिकारियों को जेल में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुरस्कृत किया गया तो कईयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई। कई हार्डकोर अपराधियों को अन्यत्र जेलों में भी शिफ्ट किया जा चुका है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026