Doordrishti News Logo

सेंट्रल जेल में ऑपरेशन क्लीन स्वीप,16 मोबाइल 9 सिम कार्ड बरामद

  • एक चार्जर और एक डेटा केबल भी मिली
  • रविवार रात जेल प्रशासन ने चलाया अभियान

जोधपुर,सेंट्रल जेल में ऑपरेशन क्लीन स्वीप,16 मोबाइल 9 सिम कार्ड बरामद।जोधपुर केंद्रीय कारागार में अवांछनीय सामग्री मिलना जारी है। मिलीभगत से केंद्रीय कारागार में अवांछनीय सामग्री पहुंच रही है। रविवार रात को जेल प्रशासन ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया। इसमें 16 मोबाइल,9 सिम कार्ड,एक चार्जर और एक डेटा केबल को बरामद किया गया है। अज्ञात शख्स के खिलाफ रातानाडा थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि ट्रेन रद्द

केंद्रीय कारागार अधीक्षक प्रदीप लखावत ने बताया कि कारागृह में निषिद्ध सामग्री की रोकथाम के लिए बंदियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के लिए रविवार की रात साढ़े आठ से साढ़े बारह बजे के बीच में ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया गया। जेल प्रशासन द्वारा इस दौरान 16 मोबाइल, 9 सिम कार्ड,एक चार्जर एवं एक डेटा केबल बरामद किया गया है। जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत ने बताया कि इस संबंध में अब रातानाडा थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। आकस्मिक तलाशी में निषिद्ध सामग्री बरामद करने वाले 30 कार्मिकों को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026