ओपन सीनियर जूडो चयन स्पर्धा शनिवार को
- शाला क्रीडा संगम केंद्र गौशाला में होगी स्पर्धाएं
- 30 व 31 मार्च को जयपुर में होगी प्रतियोगिता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओपन सीनियर जूडो चयन स्पर्धा शनिवार को। जिला जूडो संघ जोधपुर के तत्वावधान में ओपन सीनियर जूडो चयन स्पर्धा शनिवार 28 मार्च को शाला क्रीडा़ संगम केंद्र गौशाला मैदान में आयोजित की जाएगी।
एमडीएमएच में रामनवमी पर ‘रामाश्रय वार्ड’ का लोकार्पण
जिला जूडो संघ के सचिव ईश्वर सिंह सान्दु ने बताया कि चयन स्पर्धा के लिए जूडो खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 28 मार्च को सुबह 11 बजे तक जूडो कोच पुखराज नैण के पास जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड एवं दो फ़ोटो सहित करवा सकते हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को अपने परिजनों से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जमा करवाना होगा। चयनित दल 30 व 31 मार्च को एसएमएस स्टेडियम जयपुर में आयोजित सीनियर जूडो चैंपियनशिप में भाग लेगा।
