Doordrishti News Logo

चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत

बाइक पर बैठा था और बुलेट सवार ने मारी टक्कर

जोधपुर,चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत। शहर के निकट विनायकिया रोड पर बाइक पर अपने परिचित मिस्त्री के साथ सडक़ किनारे बैठे एक किशोर को बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मिस्त्री और किशोर दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर किशोर की उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पिता की तरफ से बुलेट सवार युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस अब गाड़ी नंबर से बुलेट सवार का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक अपनी चार बहनों में इकलौता भाई था। मामले में एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें – छठी बार अध्यक्ष बने नरेंद्र चौहान

एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि विनायकिया निवासी लूणसिंह पुत्र डूंगरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बतााय कि उसका 17 वर्षीय पुत्र अर्जुनसिंह और परिचित मिस्त्री गोविंद बाइक पर स्पेयर पार्टस लेकर आए थे। यह लोग विनायकिया मेें ही राम ऑटो रिपेयर्स के सामने बाइक पर बैठे थे। तब एक बुलेट सवार युवक अचानक तेजी से आया और दोनों को टक्कर मार दी। जिस पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवादी ने बताया कि बाद में उन्हें एंबुलैंस की मदद से एमडीएम अस्पताल भेजा गया। आईसीयू में भर्ती उसके पुत्र अर्जुन सिंह की मौत हो गई। मृतक अपनी चार बहनों में इकलौता भाई था। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। अब बुलेट सवार युवक का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews