Doordrishti News Logo

ऑनलाइन मोबाइल पर केसिनो, आरोपी गिरफ्तार

30 हजार की नगदी और मोबाइल जब्त

जोधपुर, शहर की माता का थान पुलिस ने मोबाइल पर ऑनलाइन केसिनो चलाकर जुआ खेलने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर रूपए और मोबाइल को जब्त किया। मोबाइल से अब हिसाब किताब के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

माता का थान थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि माता का थान रोड- सारण नगर रोड पर एक  दुकान में मोबाइल पर ऑनलाइन केसिनो चलाने वाले शख्स के बारे में मुखबिरी सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर स्वयं थानाधिकारी निशा भटनागर, हैडकांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल रिछपाल, राजेश कुमार, महिपाल सिंह एवं श्रवण सिंह एक कोल्ड स्टोरेज के समीप दुकान पर पहुंचे। तब एक शख्स मगरा पूंजला बोडीवाला बेरा निवासी प्रीतमसिंह उर्फ कालू पुत्र ब्रह्मसिंह माली एंड्राइड फोन पर केसिनो चलाता मिला। इस पर उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 30 हजार रूपए और फोन को जब्त किया गया। फोन में अब हिसाब किताब की जानकारी जुटाई जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026