Doordrishti News Logo

आयु सीमा में छूट के साथ ऑन लाइन आवेदन 03 मार्च से पुनः प्रारंभ

वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों में भर्ती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयु सीमा में छूट के साथ ऑन लाइन आवेदन 03 मार्च से पुनः प्रारंभ। वायुसैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से फिर शुरु हो गई है। इस बार आयु सीमा में छूट दी गई है। अब अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ा कर 22 वर्ष कर दी गई है। अब 22 वर्ष की उम्र सीमा के अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु पदों पर पुरुष व महिला अभ्यर्थियों दोनों के लिए अग्निवीरवायु इंटैक 01/2027 के लिए आवेदन पोर्टल मंगलवार 03 से 10 मार्च तक फिर से चालू कर दिया है जिसके द्वारा इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करके आयुसीमा में दी गई छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर भारत की सशस्त्र सेना बलों का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है।

भारतीय वायुसेना ने हाल ही में कोरिजेंडम जारी करके इसकी जानकारी दी है। अभ्यर्थी https://iafrecruitment. edcil.co.in/वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से लेकर 01 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए (यहां लिखी दोनों तिथि भी मान्य)। साथ ही अभ्यर्थी को 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 % या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50% या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य है।

चित्तौड़गढ़ का पांच हजार का इनामी जोधपुर में पकड़ा गया

12 वीं भौतिकी एवं गणित विषय वाले अभ्यर्थी साइंस ग्रुप एवं अन्य ग्रुप दोनों में आवेदन के पात्र होंगे, जबकि 12 वीं या समकक्ष परीक्षा में अन्य विषयों वाले अभ्यर्थी अन्य ग्रुप (साइंस के अलावा) में आवेदन के पात्र होंगे। आयु सीमा के अलावा बाकी अन्य सभी जानकारी एवं भर्ती प्रकिया के सभी मानदंड वायु सेना अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के विज्ञापन संख्या सीबीसी 10803/13/ 0025/ 2526 के अनुसार होंगे जो कि रोजगार समाचार (Employment News ) के 17 जनवरी 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ था। विज्ञापन एवं कोरिजेंडम उपयुक्त उल्लिखित भर्ती आवेदन की वेबसाइट द्वारा भी डाउनलोड की जा सकती है।

Related posts: