Doordrishti News Logo

एक दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम आयोजित

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान जोधपुर चैप्टर

जोधपुर,भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के जोधपुर चैप्टर द्वारा एक दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिम मुख्य अतिथि सीए इंस्टीट्यूट के चेयरमैन धवल कोठारी व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कंपनी सचिव मुकेश बंसल थे। दो सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने अध्यक्ष सीएस दीपक केवलिया ने बताया कि जून में होने वाली सीएस एग्जीक्यूटिव की परीक्षा के एग्जाम फॉर्म भरने से पूर्व विद्यार्थियों को एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं प्री-एग्जाम टेस्ट देना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थी सीएस के बारे में पूरी जानकारी ले पाता है।

ये भी पढ़ें- 44वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रथम सत्र में सीएस विकास पालीवाल ने सभी विधार्थियों को सीएस एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल एग्जाम पैटर्न,सिलेबस एवं परीक्षा के लिए तैयारी करने के आसान गुर बताये।इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई।
द्वितीय सत्र में रुपाली पुरोहित ने विद्यार्थियों को संस्थान की वेबसाईट एवं प्री-एग्जाम देने की प्रक्रिया से अवगत कराया। विद्यार्थीयों को सीएस एग्जीक्यूटिव के बाद होने वाली ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी तथा यह भी समझाया कि कैसे आइसीएसआई की वेबसाइट से सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

कोषाध्यक्ष सीएस तरुण अग्रवाल ने कम्पनी सचिव की कई तरह की भूमिकाओं पर स्टूडेंट्स को जानकारी दी और उन्होंने आईसीएसआई कंपनी सचिव पाठ्यक्रम के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत मे वरिष्ठ कम्पनी सचिव मुकेश बंसल,अध्यक्ष दीपक केवलिया,कार्यकारी अधिकारी तापस मजुमदार,सीए धवल कोठारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सर्टिफिकेट वितरीत किए। सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed