एक प्रकरण दर्ज 14 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार

  • भीतरी शहर में शांति कायम
  • सुबह लोगों ने बंद रखे प्रतिष्ठान -पुलिस का जाब्ता तैनात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक प्रकरण दर्ज14 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार। शहर के अंदरूनी क्षेत्र लायकान मोहल्ला-किलीखाना रोड पर शुक्र वार की रात को घुड़ला लेकर निकल रही महिलाओं से हुए अभद्र व्यवहार एवं पथराव की घटना के बाद व्याप्त तनाव से हरकत में आई पुलिस ने 14 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। एक पक्ष की महिला की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। क्षेत्र में अब शांति कायम है,मगर पुलिस बल लगा हुआ है। सुबह लोगों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले और पुलिस से कार्रवाई को लेकर समन्वय बनाए रखा।

महिला एसपी ने वीवीआईपी कल्चर को किया दरकिनार

एसीपी केेंद्रीय मंगलेश चूण्डावत ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। दोपहर तक 14 लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ा है। दो लोगों को शुक्रवार रात में ही डिटेन कर लिया गया था। एसीपी मंगलेश चूण्डावत के अनुसार क्षेत्र में स्थिति रात को ही नियंत्रित कर ली गई थी। अभी पूर्ण रूप से शांति कायम है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को गणगौर कमेटी की तरफ से भोळावणी मेले का आयोजन किया गया था। तब कई महिलाएं घुड़ला लेकर सरोवर से लौट रही थी। इस दौरान मोहल्ला लायकान- किलीखाना रोड पर बाइक सवार युवक महिलाओं से टकरा गए। बाद में मौजूद कुछ लोगों ने युवकों को पीट दिया जिससे माहौल गर्मा गया। एकबारगी युवक चले गए मगर वापिस लौटकर महिलाओं पर पत्थरबाजी करने लगे। जिससे माहौल पूर्ण से तनावग्रस्त हो गया।

देर रात तक पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर समझाइश के साथ जुटे रहे। दो युवकों को डिटेन कर लिया गया था। पथराव में कई गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा और कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल भी हुए थे।

इन्हें पकड़ा गया शांतिभंग में 
डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि सदर कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात उत्पात मचाने वाले फैजान मोइन खान,आदिल, इमरान,रॉनू,अमन खान उर्फ लक्की,सालिब पुत्र शहादत खान, साहिल पुत्र आदिल बख्श,फैजल उर्फ कालू पुत्र सरफराज,नाजिम हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन,मोहम्मद अली पुत्र मेहराज बख्श,अब्दुल रज्जाक पुत्र मोहम्मद जाकिर, इमरान उर्फ अलाज पुत्र शमसुल बख्श और अकरम खान पुत्र असलम खान को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से 11 आरोपियों की संभवत : रविवार को मामले में गिरफ्तारी होगी।