Doordrishti News Logo

एक देवर ने अगवा कर दिल्ली में दुष्कर्म किया, दूसरे ने छेड़छाड़

  • चाचा ससुर ने धमकाया
  • अब पीडि़ता पहुंची थाने में

जोधपुर, जिला पश्चिम में एक महिला अपने पति के चाचा पुत्र पर अपहरण के बाद दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दूसरे देवर भी छेड़छाड़ करने एवं अपने चाचा ससुर पर धमकाने का आरोप लगाते हुए अब पुलिस में इसकी प्राथमिकी दी है। महिला कुछ समय पहले अपने घर से लापता हुई थी। पति ने पुलिस थाने में इसकी गुमशुदगी भी करवाई थी।

जिला पश्चिम की पुलिस ने बताया कि बिहार की रहने वाली एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके घर के नीचे ही चाचा ससुर का पुत्र अरविंद रहता है। वह उसे गत दिनों अगवा कर दिल्ली लेकर गया। जहां पर एक स्थान पर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसका बड़ा भाइ अमोल भी वहां आता और छेड़छाड़ करता था। इस घटना के बीच ही उसका चाचा ससुर जोगेंद्र भी आया और किसी को ना बताने की बात कहकर धमकाता था। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पति ने गत दिनों गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आरोपी अरविंद, उसका बड़ा भाई अमोल एवं चाचा ससुर जोगेंद्र ने बाद में एक दिन उसे बस में बिठाकर जोधपुर भेज दिया। पति पत्नी दोनों यहां जोधपुर में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के बयान लिए जाने हैं। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026