Doordrishti News Logo

सूरसागर में अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूरसागर में अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार। शहर की सूरसागर पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विस्फोटक सामग्री और एक वाहन जब्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार,पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर वृत्त रविन्द्र कुमार बोथरा के सुपरविजन में थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में की गई।

घर पर खड़ी बाइक को बदमाशों ने फूंका,पानी डालकर बुझाई आग

थानाधिकारी हरीश चंद्र सोलंकी ने बताया कि आसूचना अधिकारी कांस्टेबल मनीष को सूचना मिली कि फिदूसर चौपड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास अवैध विस्फोटक पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की और एक वैन को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध विस्फोटक सामग्री कार्डेक्स, सेफ्टी फ्यूज और डेटोनेटर बरामद किए गए।

इको गाड़ी को पकड़ा,केस दर्ज 
थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने वाहन में मौजूद व्यक्ति से विस्फोटक सामग्री रखने के संबंध में लाइसेंस के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह विस्फोटक सामग्री खनन कार्य में अवैध विस्फोट करने के लिए उपयोग में ली जाती है। बिना लाइसेंस विस्फोटक पदार्थ रखने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से विस्फोटक सामग्री और परिवहन में प्रयुक्त ईको वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी चेराई ओसियां निवासी कन्हैयालाल उर्फ कानाराम को पकड़ा। पुलिस कार्रवाई में पाबुदान सिंह (उप निरीक्षक),हैड कांस्टेबल प्रेम कुमार (साइबर सेल),अजीत सिंह,कांस्टेबल मनीष व कांस्टेबल महेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Related posts: