Doordrishti News Logo

साढ़े चार किलो अवैध डोडा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),साढ़े चार किलो अवैध डोडा पोस्त सहित एक गिरफ्तार। जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें – मधुमक्खियों का हमला,शव छोड़कर भागे ग्रामीण

आरोपी ने अपने मकान के बाहर खेजड़ी के पेड़ के नीचे मादक पदार्थ छुपा रखा था जिसे तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने 4 किलो 555 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मामले में बासनी डांवरा निवासी हरलाल पुत्र भाकरराम विश्नोई को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अवैध मादक पदार्थ तापु निवासी घेवरराम विश्नोई से 26 मार्च को खरीदा था। घेवरराम घर पर डोडा सप्लाई करने आया था। पुलिस अब सप्लायर घेवरराम को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026