Doordrishti News Logo

फिर से ऑटो सवार वृद्ध महिला के पर्स से लाख रुपए चोरी

  • ऑटो सवारी करते वृद्ध महिलाएं बरतें सावधानी
  • शादी की खरीदारी के लिए मां बेटी गई थी घंटाघर
  • ऑटो में पर्स से निकले रुपए
  • तीन घटनाएं पहले भी हो चुकी

जोधपुर(डीडीन्यूज),फिर से ऑटो सवार वृद्ध महिला के पर्स से लाख रुपए चोरी। शहर में ऑटो में सफर करने वाली वृद्ध महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत हो गई है। आज कल ऑटो चालक सवारी बैठाने के बाद कुछ और महिलाओं को भी बैठा लेते है। बाद में यह गैंग मिलकर वृद्ध महिलाओं की चेन, पर्स आदि उड़ाने का काम करती है।

देवनगर,प्रतापनगर एवं सूरसागर में हो रखी घटना के बाद अब उदमंदिर थाना क्षेत्र में भी एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। जब महिला के पर्स से एक लाख रुपए पार हो गए। घटना 6 अगस्त की है और अब केस दर्ज करवाया गया है। पहले खुद के स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया गया था।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि नांदड़ी स्थित पाश्र्वनाथ नगर टैंपों स्टेण्ड के पास रहने वाले ब्रजपाल सिंह पुत्र भंवरसिंह चारण की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उसकी माताजी और बहन 6 अगस्त को खरीदारी के लिए घंटाघर गई थी। उन्हें शादी समारोह के लिए सामान की खरीद करनी थी। मगर उन्हें बाद में जची नहीं तो वे वापिस घंटाघर से ऑटो कर आने लगे। यहां पावटा चौराहा मिर्धा सर्किल के बीच में ऑटो चालक ने दो और महिलाओं को ऑटो में बैठा दिया।

शराब की दुकान के सामने मिले मृतक की हुई पहचान

इसके बाद परिवादी की मां-बहन ऑटो से कालवी प्लाउ के समीप उतर गई। घर पहुंचने पर पता लगा कि उनके पर्स से एक लाख रुपए गायब हैं। इस पर पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर मालूमात किया। मगर पता नहीं चला। अब उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच करने के साथ सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सनद रहे कि इस घटना से पहले गत माह भी शहर में तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जो देवनगर,प्रतापनगर एवं सूरसागर थाना क्षेत्र में हुई। सूरसागर वाली घटना ई-रिक्शा में हुई थी।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026