कुंमकुंम पत्री देने के बहाने महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म

जोधपुर,कुंमकुंम पत्री देने के बहाने महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म।जिला पश्चिम के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला से युवक ने घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। वह शादी की कुंमकुंम पत्री देने के बहाने आया था। युवक बालेसर का बताया गया है। मामला 4 जुलाई का है। पीडि़ता ने रविवार को इस बारे में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने इसमें जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – जेडीए की 180 भूखंडों की नीलामी आज से

पुलिस ने बताया कि सूरसागर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी जाति का एक युवक योगेश 4 जुलाई की सुबह शादी की कुुंमकुंम पत्री देने आया था। तब वह अकेली थी। इस दौरान उसने अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता रविवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। इस बारे में जांच किए जाने के साथ पीडि़ता के बयान लिए जाने हैं।