Doordrishti News Logo

रिपोर्टलोकेश द्विवेदी

बालेसर, (जोधपुर) बालेसर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाजनावास ब्राह्मणों की ढाणी में पिछले 6 महीनों से गंभीर पेयजल संकट लगातार जारी रहने से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान बाबू सिंह इंदा ने ग्राम पंचायत दुगर व गाजनावास में निरीक्षण किया। जहां ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से परेशान लोगों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

6 माह पेयलज ग्रामीण

पूर्व प्रधान बाबू सिंह इंदा ने निरीक्षण के दौरान इस्लाम नगर बुस्टर पर पहुंचे तो पानी की चोरी एवं व्यर्थ बहते देख विरोध प्रर्दशन किया। बालेसर के पूर्व प्रधान बाबुसिंह इंदा ने बताया की ग्राम पंचायत गाजनावास में ब्राह्मणों की ढाणी में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ इस्लाम नगर बुस्टर पर पहुंचे तो वहां के मेन लाईन में बड़े बड़े पाईप डालकर पानी चोरी करके टांके भर रहे थे एवं पानी को टैंकरो में भरकर बेचा जा रहा था। बुस्टर के पास में बहुत सारा पानी व्यर्थ बहता देखकर पूर्व प्रधान सहित ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शन काटे जाए अन्यथा बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।

ये भी पढ़े – हर घर नल से जल पहुंचाने में राजस्थान फिसड्डी

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026