Doordrishti News Logo

पत्थर की खान का मौका मुआयना के लिए मांगे लाख रूपए

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को एक महिला पटवारी को लाख रूपए रिश्वत लिए जाने के आरोप मेें गिरफ्तार किया गया। उसने रिश्वत की राशि अपने घर पर ली। एक खान के मौका मुआयना व रिपोर्ट तैयार करने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी। सबसे बड़ी बात है कि जब रूपए हाथ लगे तब एसीबी टीम को देख महिला पटवारी सकपका गई और रूपयों को घर से बाहर हवा में फेंक दिया। जिससे बाद में इधर उधर से एकत्र कर लिया गया। उसके घर की तलाशी चल रही है।

एसीबी टीम को देखते

ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक विष्णुकांत ने बताया कि जोधपुर में बुधवार को जालोर के निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसीबी की एक टीम ने जोधपुर जिले के केरू गांव की पटवारी सीमा रामावत को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सीमा कई दिन से एसीबी की रडार पर थी। उसके खिलाफ शिकायत 11 अप्रैल को मिली थी। शिकायत का सत्यापन 23 जून को उसके निवास पर हुई बातचीत के आधार पर किया गया।

इस बारे में केरू गांव निवासी सुरेश कुमार जाट से शिकायत मिली कि केरू क्षेत्र में उसने इदु खान नाम के एक व्यक्ति से पत्थर की खान खरीदी है। इसके लिए उसे मौका रिपोर्ट की आवश्यकता थी। उसने केरू की पटवारी सीमा रामावत से संपर्क साधा। सीमा ने उससे मौका रिपोर्ट बनाने के लिए दो लाख रुपए की मांग की। कई दिन तक चली बातचीत के बाद सौदा लाख रुपए में तय हुआ। बुधवार सुबह सुरेश कुमार लाख रुपए की रिश्वत देने सीमा रामावत के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित घर पर गया।
सुरेश के रिश्वत थमाने के बाद सीमा ने यह राशि वहीं टेबल पर रख दी। तब एसीबी की टीम ने मकान में प्रवेश कर लिया। एसीबी की टीम को देखते ही सीमा ने रिश्वत के लाख रुपए ऊपर से नीचे फेंक दिए।

रूपए पड़ौसियों के घरों में अटके

ब्यूरो डीआईजी डॉ. विष्णुकांत के अनुसार हवा में उड़ते रुपए पड़ौसियों के मकान के ऊपर लगी नेट की जाली में जाकर बिखर गए। बाद में टीम ने रुपए बरामद कर लिए। उसके मकान की तलाशी चल रही है। जहां पर महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जाती है। फिलहाल ब्यूरो टीम ने इसका खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढें – फ्रैंड रिक्वेस्ट भेज कर युवक को ठगने लगी शादीसुदा, 3 लाख रूपए ऐंठे

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026