सर्वपितृ अमावस्या पर जातकों ने श्रद्धा से तर्पण
जोधपुर,भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से भूतनाथ सरोवर में आयोजित तर्पण कर्म में रविवार को सर्वपितृ अमावस्या पर जातकों ने श्रद्धा से पितृ तर्पण किया तथा समिति और जातको ने आचार्य पंडित अजय हर्ष का सम्मान किया।
मंदिर समिति के नरेन्द्र बोहरा ने बताया कि पिछले 16 दिन से जातक तर्पण कर रहे हैं। रविवार को सर्वपितृ अमावस्य को चार पारियों में तर्पण कराया गया। इस बार विदेशों से आए हुए भारतीयों ने भी तर्पण किया। समिति की ओर से आचार्य प.अजय हर्ष का गोपीकिशन बोहरा द्वारा सम्मान किया गया। तर्पण के लिए व्यवस्था हेतु गोविंद किशन बोहरा का शॉल ओढा कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह को उत्कर्ष के सीओ निर्मल गहलोत व अन्य प्रवासी भारतीयों ने भी संबोधित किया।
आचार्य पंडित अजय हर्ष ने कहा कि सर्वपितृ अमावस्या पर ज्ञात अज्ञात सभी पितृगणों का श्राद्ध किया जाता है किसी कारण श्राद्ध पक्ष में श्राद्ध नहीं किया गया है तो सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के निमित्त दान पुण्य करना चाहिए जिन व्यक्तियों को अपने परिजन की मृत्यु की तिथि याद नहीं है तो वह सर्वत्र अमावस्य पर कर सकते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

