देव दिवाली पर सूर्यनगरी फिर दीयों की रोशनी से नहाई

गुरूनानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया

जोधपुर, शहर में कार्तिक मास की पूर्णिमा पर देव दिवाली के अवसर पर आज सूर्यनगरी फिर से रोशनी से नहा उठी। लोगों ने देव दिवाली के मद्देनजर घरों पर दीप जलाकर देव दिवाली मनाई। इधर आज शहर में गुरूनानक देव का प्रकाशोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरूसिंघसभा में लंगर व पाठ का आयोजन चलता हरा। शहर के प्राचीन जलाशयों में पर दीपदान की परंपरा का निर्वहन किया गया। शहर का पदमसर घाट आज दीपदान से रोशन हो उठा।

देव दिवाली पर सूर्यनगरी फिर दीयों की रोशनी से नहाई

लोगों ने अपने अपने घरों के बाहर दीप मालाएं सजाई। मंदिरों के बाहर भी दीपदान कर रोशन किया गया। सिख पंथ के संस्थापक गुरूनानक देव का 552वां प्रकाशोत्सव भी आज धूमधाम से मनाया गया। देव प्रबोधिनी एकादशी पर आरंभ किए गए व्रत का भी पारणा भी आज किया गया। कार्तिक पूणिमा पर ही आज जैन मंदिरों और जैन उपासरों में चातुर्मास पर आए जैन साधु संतों ने भी प्रस्थान किया। गुरूसिंध सभा में शाम को कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रकाशोत्सव का आयोजन शनिवार को भी रहेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews