Doordrishti News Logo

नहर में गिरने से वृद्ध की मौत,पानी पीने के लिए नहर पर गया

जोधपुर,शहर के निकट गगाड़ी गांव में निकल रही राजीव गांधी नहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वह पशु चराते वक्त नहर पर पानी पीने गया। तब पैर फिसला और उसमें गिर गया। इस बारे में मृतक के पुत्र ने मथानिया थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी है।
मथानिया पुलिस ने बताया कि गगाड़ी स्थित मेघवालों की ढाणियां निवासी शेराराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- सैन्यकर्मी के मकान में चोरों ने लगाई सेंध,नगदी पार

रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता 80 साल के गोमदराम पुत्र धूनाराम गांव में पशु चराते हुए राजीव गांधी नहर की तरफ चले गए। जहां पर पानी पीने का प्रयास करने लगे तब पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गए। पुलिस ने बताया कि नहरी पानी में डूबने से गोमदराम की मौत हो गई। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026