राजभाषा सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व हिंदी कार्यशाला आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजभाषा सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व हिंदी कार्यशाला आयोजित।समदड़ी जंक्शन पर मंगलवार को राजभाषा सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 17 कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर हिंदी भाषा के प्रति अपने ज्ञान एवं रुचि का प्रदर्शन किया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार तथा अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी विकास खेड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के समन्वयक राजभाषा अधिकारी नरेंद्र सिवासिया थे।

तेघरा सीट के प्रचार का जिम्मा डॉ संगीता सोलंकी को

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने हिंदी व्याकरण,शब्दावली,अनुवाद एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों का उत्कृष्ट उत्तर देकर अपनी सक्रियता और भाषा दक्षता का परिचय दिया। हिंदी कार्यशाला में राजभाषा से संबंधित व्यवहारिक पहलुओं,शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग तथा कार्यालयीन पत्राचार में शुद्ध हिंदी के प्रयोग पर उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिंदी के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास करने तथा राजभाषा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।