Doordrishti News Logo

जोधपुर रेल मंडल का राजभाषा पखवाड़ा प्रारंभ

  • उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय भी थीं मौजूद
  • कामकाज में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर

जोधपुर,जोधपुर रेल मंडल का राजभाषा पखवाड़ा प्रारंभ। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा मंगलवार से प्रारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष में उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय और मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर पखवाड़े का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें – छात्र खोखो में हुए रोचक मुकाबले

इस अवसर पर उपस्थित रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी मां के समान है और इसके बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में भी तकनीकी और वैज्ञानिक पाठ्यक्रमों में हिंदी माध्यम का विकल्प मिलना प्रारंभ हो गया है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने सरकारी कार्यालयों में रोजमर्रा का कामकाज हिंदी में करना ही हिंदी को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि सबको राजभाषा हिंदी में काम करते हुए गर्व की अनुभूति होनी चाहिए तथा हिंदी ही देश को जोड़कर प्रगति के पथ पर ले जा सकती है।

प्रारंभ में राजभाषा अधिकारी सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र कुमार सिवासिया ने स्वागत किया। जबकि अंत में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (शक्ति)जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एंड वैगन) मेजर अमित स्वामी,मंडल कार्मिक अधिकारी/इंचार्ज अभिषेक गाँधी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान प्रमुख राजभाषा अधिकारी गीतिका पांडेय और मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन, सहायक मंडल सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी व अन्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। बाद में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में सदस्यों ने राजभाषा हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार के उपायों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया ने किया।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed