Doordrishti News Logo

कन्या विवाह का सामान किया भेंट

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का सेवा कार्य

जोधपुर,भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के सानिध्य में बुधवार को सामाजिक सरोकार की कड़ी में परिषद की सदस्य संतोष मुथा पत्नी कमल मुथा ने एक कन्या के विवाह में उपयोग हेतु सारा सामान भेंट किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्या पूजा प्रहलाद पुत्री स्वर्गीय अमृत राम वैष्णव सानिध्य राधा स्वामी दाधीच खाटू श्यामजी निवासी को विवाह का सामान दिया गया जिसका विवाह गुरुवार 26 मई को होना तय है। इस सेवा कार्य के अवसर पर प्रांतीय प्रकल्प संयोजक चांद रतन मुथा, सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा, अध्यक्ष अर्चना बिड़ला, उपाध्यक्ष किसन दास बिरला, राजू मुथा, सुशीला मुथा उपस्थित थे।

अध्यक्ष अर्चना बिड़ला ने बताया कि आगे भी महिलाएं इस तरह के सेवा कार्य करती रहेंगी। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,वृद्धाश्रम में सहायता, छात्रवृत्ति, महिलाओं हेतु मेहंदी, रंगोली, पूजा थाली सज्जा, पाक कला प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा। सचिव सुरेश चन्द्र भुतड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026