फ्लाई ओवर के प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन

जोधपुर,फ्लाई ओवर के प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बजट घोषणा के तहत नहर चौराहा से एम्स रोड पर फ्लाई ओवर के प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर कार्य आरंभ करने के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें – गुरु पूर्णिमा पर किया संस्था के मार्गदर्शकों का सम्मान

पटेल ने समस्त अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन जल्द करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी अपने स्तर पर भी संबंधित कार्यों की समीक्षा करें।