Doordrishti News Logo

सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण रविवार को

जोधपुर,भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के संस्कारों से प्रेरित होकर वर्ष 2013 में नई दिल्ली में स्थापित की गई सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रातानाडा स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा जिसमें ब्राह्मण हेल्पलाइन का विधिवत लॉन्चिंग भी किया जाएगा।सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित एसके जोशी ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर मनोहर दास होंगे,जबकि अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुभाष वत्स करेंगे।

अब तक का सबसे बड़ा विवाह आयोज,आप भी पढ़िए- निःशुल्क विवाह सम्मेलन मानवता की मिसाल-मुख्यमंत्री

विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनाथ धाम मंदिर के आचार्य सौरभ राघवेंद्र और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत होंगे। सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के लिए डॉ नंदकिशोर पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, महासचिव डॉ गोपाल राज कल्ला,संयुक्त सचिव प्रहलाद शर्मा और नरेश ओझा,सचिव जितेंद्र बोहरा, सह सचिव अर्जुन प्रसाद गौड़ और ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इन सभी को समारोह में शपथ दिलाई जाएगी।

देखिए क्या कहा प्रभारी मंत्री ने मीटिंग में-प्रभारी मंत्री डाॅ.गर्ग ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

उन्होंने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई द्वारा राजस्थान के समस्त ब्राह्मण परिवारों को आवश्यकतानुसार आवश्यक मामलों में मदद किए जाने के उद्देश्य से तैयार की गई ब्राह्मण हेल्पलाइन को विधिवत रूप से कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों के अलावा सर्व ब्राह्मण महासभा दिल्ली से बड़ी संख्या में पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।

एक बार एप इंस्टॉल कीजिए हर खबर आपके सेलफोन पर होगी http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026