लाचू कॉलेज में पोषण और प्रसन्नता प्रतियोगिता का आयोजन
जोधपुर,लाचू कॉलेज में पोषण और प्रसन्नता प्रतियोगिता का आयोजन। लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के जीव विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को पोषण और प्रसन्नता-पोषण संबंधी खाद्य व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज परिसर में हुआ। यह प्रतियोगिता न्यूट्रिशन वीक 2024 के अंतर्गत आयोजित की गई। जिसमें बीएससी,एमएससी और बीसीए जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 30 छात्रों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें – निःशुल्क कुकिंग क्लास में सिखाया सेफरान काजू के मोदक बनाना
इस कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधि इनचार्ज डॉ.मोहिता माथुर और डॉ. सुनीता गोयल थीं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच संपूर्ण अनाज,मिलेट्स,फल और सब्जियों के पोषण संबंधी महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसके साथ ही सीमित मात्रा में चीनी,नमक के उपयोग को लेकर भी छात्रों को जागरूक किया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. रोहित कुमार जैन ने स्वस्थ आहार के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि पैकेट वाले और जंक फूड के अत्यधिक सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में स्वस्थ भोजन के प्रति समझ विकसित होगी। कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष प्रवीण माथुर ने भी स्वस्थ और प्राकृतिक भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और वर्तमान में ऐसी गतिविधियों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को जहां तक संभव हो जंक फूड से परहेज रखने और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के ज्यादा से ज्यादा सेवन की सलाह दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम-खुशी थानवी,बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय-नेहल गहलोत, पियान्शी राजपुरोहित,ग्रासिका सोनी,खुश अरोड़ा, श्रीकांत दाधीच,ललित भाटी, प्रांजल अरोड़ा,अमर लादरेचा की टीम। तृतीय-प्रशांत सांखला,गौरव गहलोत,राहुल गुर्जर,देवश्री चावरा, भाग्यश्री और अनिश्का की टीम। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ.उमा पिल्लै,डॉ.योगिता छंगाणी, और डॉ.हर्षिता माथुर ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और पौष्टिक आहार के महत्व को समझने का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में डॉ रंजीता माथुर,अखिल दिवाकर,डॉ अभिषेक राजपुरोहित की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही।