Doordrishti News Logo

अवैध गैस भंडारण किए जाने पर अब केस दर्ज

  • रसद विभाग ने गत सप्ताह की थी कार्रवाई
  • गैस एजेंसी के डिलेवरी बॉय व अन्य पर केस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध गैस भंडारण किए जाने पर अब केस दर्ज। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच पनप रही गैस संकट की घड़ी में जोधपुर के गैस एजेंसी संचालक अवैध रूप से गैस का भंडारण करने में जुटे हैं। गत सप्ताह जिला रदस विभाग ने मिल्कमैन कॉलोनी में एक गैस एजेंसी पर कार्रवाई कर अवैध सिलेण्डरों को जब्त किया था। जांच पड़ताल के बाद निजी गैस एजेंसी के डिलेवरी बॉय और अन्य पर केस दर्ज कराया गया है। शास्त्रीनगर पुलिस जांच में लगी है।

सिंथेटिक एमडी ड्रग और अफीम का दूध बरामद,दो गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी विक्रम देवीदास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 14 मार्च को जिला रसद विभाग की तरफ से मिल्कमैन कॉलोनी में एक गैस एजेंसी पर रेड दी गई थी। तब वहां डिलेवरी बॉय नागौर के देवली रवि चौहान मिला। यहां पर अवैध रूप से गैस सिलेण्डर का भंडारण पाया गया था। इस पर राणाराम नाम के एक शख्स को भी नामजद किया गया। पुलिस ने रवि चौहान और राणाराम नाम के शख्स को नामजद कर अब जांच आरंभ की है।

Related posts: