अखिल रेल हिंदी क्विज में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वितीय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अखिल रेल हिंदी क्विज में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वितीय। रेल मंत्रालय के तत्वावधान में 6 फरवरी को आईआरआईएफ एम सिकंदराबाद में आयोजित अखिल रेल हिंदी क्विज प्रतियोगिता-2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में भारतीय रेल के 29 जोनों व इकाइयों की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेलवे प्रथम एवं पूर्व तट रेलवे तृतीय स्थान पर रहा,जबकि बनारस लोकोमोटिव वर्क्स एवं पश्चिम मध्य रेलवे को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे की टीम में महक माथुर,अभिषेक कांकणी (अजमेर मंडल) एवं प्रिंस कुमार यादव (कारखाना,बीकानेर) शामिल थे।

युवा वैज्ञानिक नतांश माथुर का सम्मान

मुख्य अतिथि वीजी भूमा,अपर सदस्य (मानव संसाधन),रेलवे बोर्ड ने प्रतियोगिता को हिंदी के प्रचार- प्रसार की अभिनव पहल बताया। इस अवसर पर राजभाषा निदेशक डॉ वी सुगुणा विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआर आईएफएम महानिदेशक अपर्णा गर्ग व अपर महानिदेशक सिर्रा शांति राजू ने की। दक्षिण मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सिद्धार्थ कटि एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) जीआरएस राव भी उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026