Doordrishti News Logo

फाइनेंस की गाड़ी बेचने के बाद एनओसी जारी नहीं की,धोखाधड़ी का केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फाइनेंस की गाड़ी बेचने के बाद एनओसी जारी नहीं की,धोखाधड़ी का केस दर्ज।निकटवर्ती नयापुरा चौखा में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मिलकर धोखाधड़ी कर ली। फाइनेंस की गाड़ी बेचने के बाद किश्तें नहीं भरी और एनओसी भी नहीं दी। पीडि़त ने गाड़ी की रकम भी अदा कर दी। काफी टालमटोल जवाब के बाद अब पीड़त ने राजीव गांधी नगर थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया है।

दो सूने मकानों के टूटे ताले,नगदी व जेवरात पार

पुलिस ने बताया कि बालेसर के उटाम्बर हाल नयापुरा चोखा निवासी प्रेमाराम पंवार ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसने 14 मार्च को जयपुर के झोटवाड़ा निवासी गजेन्द्र सिंह और हरियाणा के गुरूग्राम निवासी प्रमोद कुमार से एक फोर्स ट्रैवल्र्स का सौदा 16 लाख 61 हजार में किया था, जिसका उसने 15 लाख 80 हजार रुपए भुगतान भी कर दिया,लेकिन दोनों ने उससे रुपए लेकर फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं कराए जिसके चलते किश्तें बकाया होने पर फाईनेंस कंपनी की ओर से डराया धमकाया जा रहा है। उसे गाड़ी एनओसी भी जारी नहीं की गई। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच आरंभ की है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026