झालामंड चौराहा व्यापारी संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित

हनुमान (मोहन) प्रजापति निर्विरोध व्यापारी संगठन के अध्यक्ष मनोनीत

जोधपुर,झालामंड चौराहा व्यापारी संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित।झालामंड चौराहा व्यापारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन श्यामलाल प्रजापत की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष सुरेश नागौरी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां के बारे में बताया और 3 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब किताब का ब्यौरा दिया।

यह भी पढ़ें – मोबाइल टावरों से 6 आरआरयू मशीनरी व बैटरियों की चोरियां बढ़ी

व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुखराज प्रजापति ने बताया कि रविवार को झालामंड चौराहा व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक राम दयाल प्रजापत संरक्षक सुरेश नागौरी,अध्यक्ष मोहन प्रजापति(हनुमान जिम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुखराज बनावड़िया (श्रीबालाजी स्टूडियो & लैब),रमेश प्रजापत(अश्विनी किराना स्टोर),महासचिव उगमराज प्रजापति (होटल न्यू पारस इन)उपाध्यक्ष रमेश सिनावडिया (माता रानी भटियाणी मार्बल)कोषाध्यक्ष रतन मोरवाल (गजानन फैशन), उपाध्यक्ष मुकेश बठानिया (कन्हैया अरोड़ा),राजू राम देवासी (99 महादेव मॉल) भरत प्रजापत (कृष्णा फ्रूट)उपकोषाध्यक्ष भीवराज प्रजापत (एलन मारुति),लोकेश प्रजापत (हर्षिता ट्रेडिंग कंपनी) संगठन मंत्री मनीष जग्रवाल (विजय लक्ष्मी ऑटोमोबाइल),जोगा राम रुणगतिया(नवीन बिल्डिंग मटेरियल)प्रचार मंत्री राकेश सिंह राजपुरोहित (राकेश ईमित्र),संपत प्रजापत (महादेव सुपर मॉल)
बुधराम बिश्नोई (कैलाश स्टील) इत्यादि को होटल न्यू पारस इन में नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया गया।सभी व्यापारियों की एकता के साथ एवं सर्वसमिति के साथ कार्यकारिणी का गठन करने पर एक दूसरे को माला पहनकर बधाई दी एवं मुंह मीठा करवाया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews