कुत्ते को लेकर पड़ौसियों में झगड़ा, परस्पर केस दर्ज
मारपीट के लगाए आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कुत्ते को लेकर पड़ौसियों में झगड़ा, परस्पर केस दर्ज। शहर में कुत्ते को घूमाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों पक्षों ने हल्की चोटें लगने का दावा किया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले दर्ज करवाए हैं। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है।
देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में एक पक्ष की महिला ने बताया कि 11 अप्रैल की रात उसके चाचा घर आ रहे थे। इस दौरान पड़ोसी कुत्ते को बाहर घूमा रहा था। चाचा ने कुत्ते को घर के अंदर ले जाने के लिए कहा तो पड़ोसी और उसके पिता ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद रात करीब 10.30 बजे करीब 10 पुरुष और महिलाओं ने एकजुट होकर परिवार पर हमला कर दिया। पीडि़ता के अनुसार,आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की।इसमें उसकी बहन को गंभीर चोट आई।
आपसी विवाद में आधी रात को घर में लगाई आग,तोड़फोड़
परिवार की एक अन्य महिला को भी धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उसके पैर में चोट व मोच आ गई। पीडि़ता के अनुसार आरोपी पक्ष की महिलाओं ने भी उसके साथ मारपीट कर चेहरे पर नाखूनों से चोट पहुंचाई। वहीं, परिवार के सदस्य को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया।
गाडिय़ों में की तोडफ़ोड़
आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों पर पत्थरबाजी कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। दूसरे पक्ष की महिला की तरफ से भी मामला दर्ज कराया है। उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मारपीट में उनके भान्जे और बहनोई के चोटे आई हैं। पुलिस ने मामले का लेकर अब पड़ताल आरंभ की है।
