Doordrishti News Logo
  • लापता हुए मासूम के शव मिलने का मामला
  • आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर ही किया मामले का खुलासा
  • जिस आटे के कट्टे में शव मिला,वही बना महत्वपूर्ण सुराग
  • पड़ोसी ने मासूम को अपने घर लेजा कर गमछे से गला घोंट कर मार डाला
  • आरोपी का परिवार रोटी बनाने का काम करता है

जोधपुर,3 दिन से लापता मासूम का हत्यारा उसका पड़ोसी ही निकला। शव मिलने के 12 घण्टे के अंदर ही इस सनसनीखेज कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मासूम हिमांशु के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

neighbors-only-killer-of-innocent-himanshu.jpg

डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जिस आटे के कट्टे में मासूम का शव मिला वही कट्टा इस कांड का खुलासा करने में अहम सुराग बना। गली के सभी मकानों व सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि पड़ोसी किशन सोनी के घर पर आटे की खपत ज्यादा है।

neighbors-only-killer-of-innocent-himanshu.jpg

जिस पर उसके घर की तलाशी ली गई तो उसी कम्पनी के आटे के कट्टे मिले। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पता लगया, मासूम का हत्यारा पड़ोसी ही निकला जिसे गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में अभी कई अनसुलझे प्रश्न हैं जिनका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। शहर के भीतरी क्षेत्र के कुम्हारिया कुआ में 15 मार्च को 7 वर्षीय हिमांशु घर के बाहर से खेलते हुए अचानक लापता हो गया था।

जिसकी तलाश में डीसीपी पूर्व धमेंद्र यादव सहित कई अधिकारी जुटे हुए थे। बुधवार को आईजी बंगले के पास पोलो मैदान पर आटे के कट्टे में एक शव मिला था। जिसकी ढाई घण्टे बाद हिमांशु के रूप में शिनाख्त हुई।

पुलिस ने ततपरता से कार्यवाही करते हुए बुधवार रात को ही हत्या के आरोपी उसका पड़ोसी 24 वर्षीय किशन सोनी निकला जिसे गिरफ्तार किया गया। हिमांशु को किशन सोनी ने अपने घर ले जाकर गमछे से गला घोंट लर मार डाला और लाश को आटे के कट्टे में रखकर घर पर ही रख दिया।

रात भर शव घर पर ही रखने के बाद सुबह कट्टा लेकर सुनसान इलाके की तलाश की और पोलो मैदान पर आईजी के बंगले के पास डाल दिया। बारदात के समय किशन सोनी घर पर अकेला ही था। उसके माता पिता,बहिन घर पर नही थे। उसका परिवार रोटी बनाने का काम करता है,पिता ठेला लगाता है। पुलिस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026