Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने किया गंगा क्वेस्ट 2021 के विजेताओं के अभिनंदन समारोह को संबोधित

नई दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नदियों पर उन सभी जीव-जंतुओं का अधिकार है, जो हमारी तरह जल पर निर्भर हैं। जल केवल मानव के लिए नहीं, उस पर आश्रित सभी प्राणियों के लिए जीवन है,यह तथ्य हम जानते तो हैं, लेकिन इस पर हमें अमल भी करना होगा।

रविवार को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने गंगा क्वेस्ट 2021 के विजेताओं के अभिनंदन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के इस आयोजन से न केवल मां गंगा,अपितु सभी नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र को लेकर जागरुकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने नदियों पर मनुष्य के एकाधिकार की सोच को नकारने पर जोर दिया।

शेखावत ने कहा कि नदियां हमें सहअस्तित्व सिखाती हैं। नदियों पर उन सभी जीव-जंतुओं का अधिकार है, जो हमारी तरह जल पर निर्भर हैं, अर्थात जल केवल मानव के लिए नहीं उस पर आश्रित सभी प्राणियों के लिए जीवन है-यह तथ्य हम जानते तो हैं, लेकिन इस पर हमें अमल भी करना होगा।

उन्होंने कहा कि मैं सभी विजेताओं को बधाई देते हुए नमामि गंगे परियोजना की सफलता के अंतर्गत अपील करना चाहूंगा कि जल से जुड़ा प्रत्येक अभियान जन आंदोलन है। इसमें जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। नदियों के उत्थान में नागरिकगण अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने इस आयोजन के लिए नमामि गंगे परियोजना के सभी सहयोगी-साथियों को साधुवाद दिया।

>>> साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम

11 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

गंगा क्वेस्ट 2021 में भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ दुनिया के 130 देशों से कुल 11,00,391 रजिस्ट्रेशन हुए। भारत से इस बार झारखंड से सबसे ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में कई गुना वृद्धि हुई। यूएई से सबसे ज्यादा 972 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हुए हैं। ओमान, यूनाइटेड किंगडम, अल्जीरिया, बहरीन और कुवैत अन्य देश हैं, जिन्होंने सबसे अधिक भागीदारी के साथ शीर्ष 6 देशों में जगह बनाई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026