Doordrishti News Logo

स्कूल में मनाया नवरात्रि महोत्सव

विद्यार्थियों ने किया नृत्य नाटिका का मंचन

जोधपुर,सरदार दून पब्लिक विद्यालय में दशहरा और नवरात्र महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौतम सांड द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उत्सव में बच्चों ने रामायण के उन पात्रों और प्रसंगों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दी जो सर्वदा गौण रहें हैं। विद्यार्थियों द्वारा यह बताने का प्रयास किया गया कि रामायण में जिस पात्र दशानन को सभी खलनायक के रूप में जानते हैं, उसमें कई गुण भी विद्यमान थे।

कार्यक्रम की शुरूआत लंकेश्वर,राजेश्वर हे दशानन समूह गान द्वारा की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि लंकाधिपति ने बहुत ही कम आयु में ही वेदों का अध्ययन कर लिया था, वह महान ज्ञानी था। लंकाधिपति, महादेव का परम भक्त था। उसने भगवान शिव का आषीर्वाद पाने के लिए कठिन तप किया था। इस दृष्य का मंचन कर बच्चों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही बच्चों ने रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत पर मनभावन नृत्य की प्रस्तुति दी। मृत्यु शैय्या पर लेटे रावण द्वारा लक्ष्मण को दिए गए ज्ञान का सफल मंचन देखकर दर्शकदीर्घा हर्षित हो उठी। अंत में राम दरबार का दृश्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बना दिया।

कार्यक्रम में सह अतिथि के रूप में ओसवाल सिंह सभा शिक्षण समिति के सचिव प्रकाश लुनिया एवं शोभा लुनिया उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरूषोतम राम के आदर्शों पर चलकर आदर्श एवं संयमी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वर्षभर सम्पन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रकाश सा लुनिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक और शौर्य की उपासक रही है। हमें राम की तरह सत्य के मार्ग पर चलने और अच्छाइयों को अपनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। शनिवार को नवरात्रा महोत्सव मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने नौ देवियों से जुड़ी कहानियों का मंचन किया,जिसमें महिषासुर वध, रक्तबीज वध,चण्डमुण्ड वध इत्यादि दृष्यों का सफल मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने लघु नाटिकाओं का मंचन कर यह बताया कि सभी नौ देवियाँ मानव मात्र को शांति,ऊर्जा,सुंदरता,बहादुरी, ममता,शक्ति,हरियाली रक्षक, आशावादी दृष्टिकोण अपनाने का संदेश देती है। नवरात्री के इसी पावन महोत्सव पर अभिभावक और शिक्षकों के मध्य गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने त्यौहार को सुरक्षित ढंग से मनाने एवं आसपास के लोगों का भी ख्याल रखने के लिए कहा। कार्यक्रम के सुनियोजित आयोजन में कक्षा-6 और 7 के शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026