शातिर ने 3.10 लाख खाते से निकाले
- एम्स पीजी हॉस्टल की डॉक्टर से साइबर फ्रॉड
- फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक साधनों का उपयोग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर ने 3.10 लाख खाते से निकाले। शहर के एम्स अस्पताल में महिला पीजी हॉस्टल में अध्ययनरत डॉक्टर के बैंक खाते से किसी शातिर ने 3.10 लाख रुपए निकाल लिए। पीडि़त डॉक्टर की तरफ से साइबर पोर्टल जयपुर में इसकी शिकायत दी गई।
जीरो नंबर एफआईआर पर अब बासनी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। घटना 14 अक्टूबर को होना बताया गया है। बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि एम्स अस्पताल महिला पीजी हॉस्टल की डॉक्टर आशिमा मिश्रा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 14 अक्टूबर को किसी शातिर ने उसे फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक साधनों के जरिए उसके बैंक एकाउंट से 3 लाख 10 हजार 979 रुपए निकाल लिए।
फैक्ट्री से विद्युत केबल और मशीनरी सामान चोरी
इसका पता मोबाइल पर आए संदेश से चला। ट्रांजेक्शन तीन चार में किया गया। पता लगने के साथ ही उसके द्वारा साइबर पोर्टल जयपुर में शिकायत दी गई। थानाधिकारी दवे के अनुसार साइबर पोर्टल पर शिकायत के बाद जीरो नंबर एफआईआर पर अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में जांच एसआई गजेंद कुमार को सौंपी गई है।
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

