Doordrishti News Logo

जोधपुर, राष्ट्रीय संगीतज्ञ परिवार के तत्वावधान में ‘राजस्थान का लोकसंगीत’ विषय पर राष्ट्रीय संगीत संवाद-17 का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि पर्यावरण विज्ञानी प्रोफेसर प्रवीण माथुर (विभागाध्यक्ष – पर्यावरण विज्ञान एवं डीन-छात्र कल्याण विभाग) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय,अजमेर थे। प्रोफेसर माथुर ने राजस्थान के लोक संगीत पर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। मुख्य वक्ताओं के रूप में विदुषी मालिनी काले (बांसवाड़ा) ने राजस्थान में भील जाति के गीत, गायन विधाएं तथा वाद्य यंत्रों पर सारगर्भित व्याख्यान एवं गीतादि प्रस्तुत किये। दूसरे मुख्य वक्ता थे पंडित सतीश बोहरा (जोधपुर) जिन्होंने राजस्थान की लोक संस्कृति और लोकगीतों पर अद्भुत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके गायन से श्रोता आनंदित होते रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव शुक्ल (संगीत विभागाध्यक्ष) जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर ने कुशलता से किया। अन्त में डॉ.राहुल स्वर्णकार (सहायक प्राध्यापक-तबला) डॉ. हरि सिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर ने मुख्य अतिथि, वक्तागण, उपस्थित गुणीजन एवं श्रोताओं का आभार प्रदर्शन किया।

Related posts:

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आरपीटीसी कई आयोजन हुए

February 28, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026

संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, परियोजनाएं समय पर पूरी करें: जीएम

February 26, 2026

सौंदर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास

February 26, 2026

सीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

February 26, 2026