राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को। द्वितीय शनिवार,14 मार्च को आयोजित होने वाली इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,(लोक अदालत) विनियम 2009 यथा संशोधित विनियम 2019 के प्रावधानों के नियम 6 (ख) की पालना में राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर के स्तर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के आसीन न्यायाधीशों की अध्यक्षता में अग्रलिखित विवरणानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत की संशोधित बैंचों का गठन किया गया है।
राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 1 (कोर्ट नंबर 20) के लिए अध्यक्ष न्यायाधीश सुनील बेनीवाल तथा मनोनित सदस्य अधिवक्ता पिन्टू पारीक होंगे। इसी प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 2 (कोर्ट संख्या 14) के लिए अध्यक्ष न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित तथा मनोनित सदस्य सपना वैष्णव, अधिवक्ता होंगी। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 3 (कोर्ट संख्या 21) के लिए अध्यक्ष न्यायाधीश बलजिन्दर सिंह सन्धू तथा मनोनित सदस्य अक्षिति सिंघवी,अधिवक्ता होंगे।
पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन
उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गये प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 10ः30 से 01ः00 बजे तक एवं दोपहर 02ः00 बजे से 04ः30 बजे तक होगी।
