चान्दरतन डागा को राष्ट्रीय विकास पर्यावरण पुरस्कार
चान्दरतन डागा को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाएगा पुरस्कार
जोधपुर,भारत विकास परिषद मथानिया शाखा के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष चान्दरतन डागा को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय “विकास पर्यावरण पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली में “पर्यावरण एवं खुशहाली” पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया जायेगा।
प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा गत स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण महाभियान का शुभारम्भ किया गया था जिसके अन्तर्गत 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया था। जिसमें से 2.50 लाख पौधे मथानिया शाखा द्वारा मथानिया-तिवारी क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया गया था। अब तक कुल 1,20,000 पौधे लगाए गए हैं,जिनमें से 88000 पौधे मथानिया- तिवरी क्षेत्र में लगाये गये हैं।
ये भी पढ़ें- गुजरात में नजर नहीं आ रहा विपक्ष, भाजपा बनाएगी इतिहास-शेखावत
इन सब के पीछे मथानिया शाखा के संरक्षक तथा पूर्व अध्यक्ष चान्दरतन डागा के संकल्प व समर्पण की महती भूमिका है। वृक्षारोपण कार्य की सुगमता के लिए मथानिया में दो नर्सरी स्थापित की गई है। नीयमित सिंचाई के लिए दो टैंकर लगाये गये हैं। गोचर भूमि पर किये गये वृक्षारोपण के लिए बूंद-बूंद सिंचाई की व्यवस्था भी की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews