विहिप कार्यकर्ता रोहित जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहा है प्लाज़्मा व ऑक्सीजन सिलेंडर
जोधपुर, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल रक्तदान महाभियान के तहत आज कार्यकर्ता ने रोटरी क्लब ब्लड बैंक में जाकर कोरोना के गम्भीर मरीजों के लिए प्लाज़्मा डोनेट किया ।
विहिप के सुरेंद्र प्रजापत व अंकित मालवीय के नेतृत्व में निजी अस्पताल में जरूरत पर विहिप कार्यकर्ता नरेन्द्र चौहान व रविन्द्र प्रजापत ने सहर्ष प्लाज़्मा देकर आपातकाल में अपना फर्ज निभाया। इसी प्रकार विहिप के प्रांत सह समरसता प्रमुख महेन्द्र उपाध्याय ने भी एमरजेंसी मरीज के अस्पताल जाकर अपना प्लाज़्मा डोनेट किया।
विहिप कार्यकर्ता रोहित चितारा ने भी 3 मरीजों को अपने प्रयास से प्लाज़्मा व 2 मरीजों के घर पर उपचार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। गौरतलब है कि कोरोना काल में विहिप कार्यकर्ता लोगों की हर सम्भव मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
ये भी पढ़े :- इग्नू की जून में होने वाली परीक्षाएं स्थिगित
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

