Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ गांजा और अवैध शराब बरामद

कॉलेजों के आस पास बिक रहे मादक पदार्थ

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। कमिश्ररेट पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ अवैध शराब और गांजा बरामद किया। सबसे बड़ी बात है कि शहर के कई निजी शिक्षणों के आस पास रात के समय में मादक पदार्थ बेचे जाते हैं। पूर्व में पुलिस कई बार खुलासे करती रही है। एक बार फिर निजी कॉलेज के सामने एक व्यक्ति को गांजा बेचते पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें – सिनेमा हॉल में जबरन पॉपकॉर्न खरीदने पर मजबूर किया,75 हजार अदा करने के आदेश

करवड़ थानाधिकारी लेखराज ने बताया कि पुलिस की तरफ से मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष दिशा निर्देशों की पालना की कड़ी में बुधवार को करवड़ स्थित निफ्ट कॉलेज के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास में तलाशी लिए जाने पर गांजा मिला। पुलिस ने विनायकपुरा भवाद निवासी रघुनाथराम पुत्र बिरमाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर 15 ग्राम गांजा जब्त किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इधर माता का थान पुलिस थाने के एसआई हरखाराम ने भदवासिया अस्पताल के सामने अवैध रूप से शराब के साथ अजयराज उर्फ अर्जुन पुत्र केवलचंद को पकड़ा और 21 पव्वे देशी शराब के बरामद किए।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026