Doordrishti News Logo

मेडिकल कॉलेज में किया नरसिंह दास सोनी का देहदान

जोधपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 99वें एपिसोड में देहदान के लिये आम जन से संकल्प लेने का आह्वान किया था। ग्लोबल सोसाइटी के सत्यनारायण सोनी ने अपने पिता नरसिंह दास सोनी का पिछले माह चार अप्रैल को देहदान का संकल्प पत्र भरवाया था। आज नरसिंह दास सोनी के आकस्मिक निधन पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दिलीप कच्छवाहा के सानिध्य में मेडिकल कॉलेज में देहदान किया गया।

ये भी पढें- निर्माणाधीन भवन पर तराई करते लगा करंट,श्रमिक की मौत

ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि उनके ससुर नरसिंह दास सोनी का आज निधन होने पर मेडिकल कॉलेज में सुबह 11 बजे देहदान किया गया। देहदान के समय पुत्र सत्यनारायण सोनी,परिजन,समाज के प्रबुद्धजन एव स्वर्णकार समाज के अखिल भारतीय अध्यक्ष दौलत राम सोनी भी उपस्थित थे। नरसिंह दास सोनी के पुत्र सत्यनारायण सोनी व उनकी पत्नी किरण सोनी पिछले 18 वर्षों से रक्तदान भी कर रहे हैं तथा इन दोनो ने भी 4 अप्रैल को देहदान का संकल्प पत्र भरा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026