नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की: आदर्श नगर में भव्य रूप में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

जोधपुर(डीडीन्यूज),नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की: आदर्श नगर में भव्य रूप में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 20E सेक्टर आदर्श नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व बड़े ही उत्साह और भव्य रूप से मनाया गया। आदर्श नगर के समस्त सदस्यों के सहयोग से शनिवार 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया। भगवान् श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव है जिसे भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी के रूप में सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।

प्रातःआरती से शुरू हुए कार्यक्रम में श्रीकृष्ण का झूला सजाया गया। व्रतोपवास करने वाले श्रद्धालुओं ने पूजन कर बाल कृष्ण को झूला झूला झुलाया। शाम को स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने कीर्तन-भजन की प्रस्तुति दी। जिसमें प्रख्यात कवि दिनेश सिन्दल ने सिद्धेश्वर महादेव की स्वरचित आरती का गायन करने के साथ कई भजन सुनाए,जिनका साथ क्षेत्रीय लोगों ने दिया।

रात 9:30 बजे से राधा कृष्ण की वेशभूषा में छोटे बच्चों का प्रवेश शुरू हुआ,एक से बढ़कर एक आकषर्क वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। रात 10 बजे शुरु हुई राधाकृष्ण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सजे धजे बच्चों ने उत्साह से भाग लेते हुए आत्म विश्वास के साथ उत्तर दिए और इनाम जीते। बच्चों को श्रीकृष्ण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों को कवि दिनेश सिन्दल,नरेंद्र सिंह सांखला,रणजीत सिंह थापा,रवि सांखला,संजय माथुर,राजकुमार अठवानी,एडवोकेट गजेंद्र मेहता और सुरेश पुरोहित ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार की व्यवस्था नीतेश अग्रवाल की ओर से किया गया।

नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की: आदर्श नगर में भव्य रूप में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

रात 12 बजते ही कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लालकी’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रीकृष्ण जन्म होते ही शंख घंटा और नगाड़े की सुमधुर ध्वनि के बीच सामूहिक आरती की गई और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। उसके बाद छोटे बच्चों की दही हांडी का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों के बीच दही मटकी फोड़ने को लेकर प्रतिस्पर्धा हुई। राधा कृष्ण बने बच्चों ने दही हांडी तोड़ने में काफी मशक्कत की और अंततः वे सफल हो गए। यह नजारा काफी रोमांचक रहा। बच्चों के माता पिता ने उनका उत्साहवर्धन किया।

श्रीकृष्ण राधा के वेश में ये बच्चे रहे अव्वल
याषित,वेदांशी,आरव,महिमा, जानवी,कियाँसी,विरल,शौर्य,तनय, भूमि,नैतिक सिंह अव्वल रहे। इस अवसर पर मंदिर में भव्य सजावट की गई और आकर्षक विद्युत रोशनी की गई।
कार्यक्रम में आदर्श नगर के निवासियों का विशेष योगदान रहा। जन्मोत्सव के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026